Мы в Telegram
Добавить новость
ru24.net
World News in Hindi
Май
2017
1 2 3 4 5 6
7
8 9 10 11 12 13
14
15 16 17 18 19 20
21
22 23 24 25 26 27
28
29 30 31

बाम्बे हाई — 40 वर्ष पुरानी रूसी खोज

पिछली सदी के सातवें दशक में जब भारत में औद्योगीकरण का महाभियान शुरू हुआ, तो देश की ऊर्जा ज़रूरतें बहुत बढ़ गई थीं। उस समय असम के डिगबोई तेल कुएँ को छोड़कर पूरे भारत में और कहीं पर खनिज तेल का उत्पादन नहीं हुआ करता था।

डिगबोई तेल कुएँ से भी बहुत कम मात्रा में कच्चा तेल मिलता था, जबकि भारत का खनिज तेल का आयात आसमान छू रहा था। भारत ने अपनी धरती में तेल की खोज करने के लिए पश्चिमी देशों के ऊर्जा विशेषज्ञों को नियुक्त किया, लेकिन उन्होंने आनन-फानन में भारत को ’तेल व गैस विहीन’ देश घोषित कर दिया। उनकी राय में भारत के विशाल भूभाग और समुद्रतटीय क्षेत्रों में तेल और गैस के भण्डार बिल्कुल नहीं थे।

रोसनेफ़्त ने चीन की जगह भारत को क्यों पसन्द किया

इसी बाद रूसी भूगर्भवेत्ताओं ने भारत में तेल की खोज शुरू की। 1964 से 1967 के बीच भूकम्प अनुसन्धान जलपोत ‘अकादेमिक अरख़न्गेल्स्की’ पर काम कर रहे रूसी तेल खोज दल ने भारत के पश्चिमी तटवर्ती इलाके में खम्भात की खाड़ी में काम शुरू किया। इस रूसी खोज दल के प्रयासों के कारण मुम्बई से 1 सौ 60 किलोमीटर दूर समुद्र में स्थित भारत के सबसे बड़े तेल व गैस भण्डार का पता लगा। 1974 में तट से दूर समुद्र के भीतर तेल का पहला कुआँ खोदा गया।

बाम्बे हाई — इस नामकरण को लेकर दो तरह की बातें सुनने को मिलती हैं।

अपतट इंजीनियरी व्यापार पत्रिका ‘सम्पदा’ में एन० रामलिंगम ने लिखा है कि ‘बाम्बे हाई’ नाम रूसी भूगर्भशास्त्री कलीनिन ने दिया था।

‘बिजलीविहीन: भारत में ऊर्जा की कमी तथा इसका प्रभाव' नामक पुस्तक के लेखक सैम ट्रानम ने तेल व प्राकृतिक गैस कोर (उस समय आयोग) के इंजीनियर एम० कृष्णमूर्ति का हवाला दिया है, जो अनुसन्धान जलपोत ’अकादेमिक अरख़न्गेल्स्की’ पर काम कर रहे थे।

एम० कृष्णमूर्ति ने बताया था — इस तेल भण्डार की खोज के बाद हमारी समझ में नहीं आ रहा था कि इसका नाम क्या रखा जाए। आपस में विचार-विमर्श करने के बाद हमने इसका नाम 'बाम्बे हाई' रखने का फ़ैसला लिया क्योंकि इस नाम में एक लय थी और यह हमें सरलता से जुबान पर चढ़ जाने वाला भी लगा। उसके बाद हमने खुदाई जलपोत ‘सागर सम्राट’ की सहायता से 1974 में तट से दूर समुद्र में तेल के पहले कुएँ की खुदाई की।

भिलाई इस्पात कारख़ाना : भारत-रूस सहयोग का जीवन्त प्रतीक

शहर का नाम मुम्बई होने पर इसका नाम भी बदलकर ‘मुम्बई हाई’ कर दिया गया। 

चरमोत्कर्ष

पश्चिमी तट से दूर समुद्र के भीतर बाम्बे हाई और उसके बाद तेल व गैस के अन्य भण्डारों की खोज के कारण भारत में ऊर्जा का पूरा परिदृश्य ही बदल गया। 1998 में यहाँ का तेल उत्पादन 2 करोड़ मीट्रिक टन प्रति वर्ष के स्तर तक पहुँच गया, जो उस समय तक का सर्वाधिक आँकड़ा था। यहाँ के सबसे बड़े तेल कुएँ में 2030 तक 50 लाख मीट्रिक टन तेल उत्पादन होने की आशा है।

मुम्बई हाई उत्तर और दक्षिण नामक दो खण्डों में विभाजित है। इसके अन्तर्गत 551 से अधिक तेल कुएँ और 33 गैस कुएँ आते हैं। कुओं से समुद्र की सतह तक तेल, गैस तथा पानी को लाने - ले जाने के लिए समुद्र के भीतर पाइपलाइनों का 3 हजार किलोमीटर से भी अधिक लम्बा जाल बिछा हुआ है। इस समय इस भण्डार में 1 अरब 65 करोड़ 90 लाख मीट्रिक टन तेल मौजूद है और प्रति वर्ष लगभग 1 करोड़ 20 लाख मीट्रिक टन तेल का उत्पादन किया जा रहा है।

मुम्बई हाई में निकाले जाने वाला कच्चा खनिज तेल पूरी दुनिया के सबसे अच्छी गुणवत्ता वाले तेलों में से एक है। उदाहरण के लिए, मुम्बई हाई के कच्चे खनिज तेल में पैराफ़िन का स्तर 60 प्रतिशत से भी अधिक होता है, जबकि अरब देशों में निकाले जाने वाले हल्के कच्चे खनिज तेल में पैराफ़िन की मात्रा केवल 25 प्रतिशत ही होती है।

तेल तथा प्राकृतिक गैस आयोग (ओ०एन०जी०सी०) अपनी इस पहली बड़ी सफलता से उत्साहित होकर जल्दी ही पूरे भारत भर में काम करने लगा। बाद के दशकों में तेल तथा प्राकृतिक गैस आयोग ने रूस सहित विदेशों में भी अपनी गतिविधियों का विस्तार किया। तेल तथा प्राकृतिक गैस आयोग ने अभी तक 5 अरब टन से भी अधिक मात्रा में तेल और गैस की खोज की है।

अमरीका की भारी दिलचस्पी

हालाँकि भारतीय तेल क्षेत्र में यह सबसे बड़ा अवसर अमरीका के हाथ में लगभग जाते-जाते रह गया। जब रूसी विशेषज्ञों ने सारा कठिन काम पूरा कर लिया, तो 1968 में अमरीका भारतीय पेट्रोलियम मन्त्रालय पर इस बात का दबाव बनाने लगा कि बाम्बे हाई का पट्टा अमरीका की एक बड़ी तेल कम्पनी ‘टेनेको’ को दे दिया जाय। टेक्सास स्थित टेनेको कम्पनी से तत्कालीन अमरीकी राष्ट्रपति लिण्डन जानसन के व्यावसायिक हित जुड़े हुए थे, इसलिए अमरीकी राष्ट्रपति भवन इस काम में खूब दिलचस्पी दिखा रहा था।

तमिलनाडु में सौर ऊर्जा के क्षेत्र में रूस का पहला निवेश

भारतीय पेट्रोलियम सूचना सेवा के पूर्व प्रमुख शैलेन्द्र नाथ घोष ने लिखा है कि तत्कालीन पेट्रोलियम मन्त्री अशोक मेहता की राय में स्वदेशी प्रयासों द्वारा समुद्र के भीतर तेज की खोज करना सम्भव नहीं था। अनेक सांसदों का ही नहीं, बल्कि योजना आयोग का भी मानना था कि समुद्र के भीतर खुदाई करना जुआ खेलने के समान है और इसमें फ़ालतू पैसा खर्च होता है, जिसका बोझ सिर्फ़ बहुत अमीर देश ही उठा सकते हैं।

शैलेन्द्र नाथ घोष ने लिखा है — सिर्फ़ तेल तथा प्राकृतिक गैस आयोग के भूभौतिकी निदेशालय के एक उपनिदेशक को छोड़कर तेल तथा प्राकृतिक गैस आयोग के बाक़ी सभी वैज्ञानिक भी इस बात से पूरी तरह सहमत थे। अतः अशोक मेहता ने टेनेको के साथ समझौते का एक प्रारूप तैयार किया और मन्त्रिमण्डल के पास अनुमोदन के लिए भेज दिया। उन्हें लग रहा था कि उनके इस प्रारूप को केन्द्रीय मन्त्रिमण्डल बड़ी आसानी से अनुमोदित कर देगा।

हालाँकि उनसे पहले के तेलमन्त्री केशव देव मालवीय ने आत्मनिर्भरता की एक कार्ययोजना लागू कर दी थी, जिसकी उपेक्षा करना आसान नहीं था। 1961 में पेट्रोलियम सूचना सेवा की स्थापना के समय उन्होंने अपने अधिकारियों से कहा था  — आर्थिक आज़ादी की लड़ाई पेट्रोलियम के मोर्चे पर लड़ी जा रही है। मुझे आप सबकी सहायता चाहिए। इस संगठन का प्रभार ग्रहण कीजिए और जैसा आप चाहते हैं, इसे उस तरह से खड़ा कीजिए। केशव देव मालवीय ने सरकारी कम्पनियों यानी तेल तथा प्राकृतिक गैस आयोग, भारतीय शोधनशाला लिमिटेड और इण्डियन आयल को निर्देश दिया कि वे पेट्रोलियम सूचना सेवा का वित्तीय बोझ तो उठाएँ, किन्तु उसके काम में कोई हस्तक्षेप न करें।

टेनेको के साथ समझौता करने सम्बन्धी पेट्रोलियम मन्त्रालय का प्रस्ताव जब प्रधानमन्त्री सचिवालय में पहुँचा, तो प्रधानमन्त्री सचिवालय के प्रधान सचिव पी० एन० (परमेश्वर नारायण) हक्सर ने शैलेन्द्र नाथ घोष को उनकी राय लेने के लिए बुलाया।

एयरो इण्डिया-2017 प्रदर्शनी में रूसी विमानों ने सनसनी फैलाई

शैलेन्द्र नाथ घोष ने बताया — कुछ भूभौतिकशास्त्रियों ने मुझे एक जोख़िम के बारे में बताया था। मैंने हक्सर से उस जोख़िम की चर्चा की। पट्टा लेने वाली विदेशी खोज कम्पनी से हमारी सामुद्रिक स्थिति और क्षमताएँ छुपी नहीं रह सकेंगी। उन्हें पता चल जाएगा कि कितने अक्षांश-देशान्तर पर, किस मौसम में और दिन या रात में किस दौर में पनडुब्बियाँ किसी विशेष क्षेत्र में प्रवेश करके हमारी आँखों से लगातार कई दिनों तक ओझल बनी रह सकती हैं। यह अपने आप में सचमुच बहुत बड़ा सामरिक खतरा था। श्री हक्सर पर मेरी इन बातों का काफ़ी अच्छा प्रभाव पड़ा।

उन्होंने कहा —  इसमें राजनीतिक रूप से भी काफ़ी बड़ा जोख़िम है। हम लीबिया की तरह कोई छोटे-मोटे देश नहीं हैं। यदि हम अमरीकी कम्पनी को पट्टा देंगे, तो सोवियत गुट उसका यही अर्थ निकालेगा कि हमारा रुझान अमरीकी गुट की ओर हो रहा है।

मीडिया जगत और वैज्ञानिकों के बीच इस मुद्दे पर बहस होने लगी। अप्रत्याशित रूप से इस बार भी रूस की ही एक कार्रवाई हमारे लिए सहायक सिद्ध हुई। चेकोस्लोवाकिया में सोवियत संघ द्वारा किए गए हस्तक्षेप के मुद्दे पर भारत के चुप रहने की निन्दा करने के बाद तत्कालीन पेट्रोलियम मन्त्री अशोक मेहता ने त्यागपत्र दे दिया। अब त्रिगुण सेन को पेट्रोलियम मन्त्री बनाया गया। शैलेन्द्र नाथ घोष ने कहा — इसके बाद बाम्बे हाई में तेल की खोज को लेकर शीघ्र ही सकारात्मक कदम उठाए गए।

सबसे पहले ताप्ती नदी के छिछले पानी में जल के भीतर खुदाई का अभ्यास किया गया। कुछ अनुभव होने पर जब अपने ऊपर विश्वास बढ़ा, तो तट से दूर समुद्र के भीतर बाम्बे हाई क्षेत्र में खुदाई शुरू की गई और 1974 में जाकर यहाँ पर तेल का पता भी लग गया।

शैलेन्द्र नाथ घोष ने बताया — यह अभियान तेल तथा प्राकृतिक गैस आयोग के बहादुर भूवैज्ञानिकों (जिसमें भूगर्भशास्त्री, भूभौतिकविद, भूरसायनज्ञ शामिल थे), वेधकों, उत्पादन व पाइपलाइन इंजीनियरों और उनके सहायक सेवा प्रदाताओं, विशेषकर वर्कशापों में कार्यरत यान्त्रिक इंजीनियरों तथा मिस्त्रियों की कोशिशों और उनके काम की महागाथा थी। तेल तथा प्राकृतिक गैस आयोग की इस साहसिक पहल के कारण एक विश्वस्तरीय तेल खोजक के रूप में सारी दुनिया में उसकी ख्याति हो गई।

रूस-भारत रिश्तों की शुरूआत कैसे हुई थी?




Moscow.media
Частные объявления сегодня





Rss.plus



Новый транспортный хаб начали строить Казахстан, РФ и Китай

Жёсткие экологические требования решат инновационные энерготехнологии

Шапки женские на Wildberries — скидки от 398 руб. (на новые оттенки)

Более 100 студентов посетило СЛД Курск в рамках акции «Неделя без турникетов»


Сергей Трофимов выступит с летним концертом в Зеленом Театре ВДНХ

По запросу Баку в Москве незаконно был задержан известный российский политолог Михаил Александров

5 лучших бьюти-средств для тела на весну

Почему люди боятся обращаться к психиатру?


Ramon Cardenas aims to cement his contender status agains Jesus Ramirez Rubio tonight

NYU Hospital on Long Island performs miraculous surgery

Ryan Poles Needs A Last-Minute Review Of His Quarterback Scouting Notes To Ensure Nothing Is Missed

As residents complain of strong odors, Carroll officials pass moratorium on DAF storage


Жёсткие экологические требования решат инновационные энерготехнологии

Каршеринг BelkaCar и картографический сервис 2ГИС запустили серию совместных маршрутов

Премьер-министра Эстонии Каю Каллас уже не остановить: она намерена увеличить военный бюджет страны до 5% ВВП

Тихий вечер...


Для мобильного шутера Nebula Rangers проходит бета-тест на Android

«Война миров: Сибирь»: что мы знаем о новой российской игре

Шапки женские вязаные на Wildberries, 2024 — новый цвет от 392 руб. (модель 466)

Шапки женские на Wildberries — скидки от 398 руб. (на новые оттенки)


Рушникосушки від Hygge Family: європейські стандарти якості на українському ринку

Охорона і Безпека це ОіБ: замовляй охорону в Києві та Харькові

Магазин дверей і підлогового покриття Albero: якісна продукція для кожного клієнта


По запросу Баку в Москве незаконно был задержан известный российский политолог Михаил Александров

Шапки женские на Wildberries — скидки от 398 руб. (на новые оттенки)

Новый транспортный хаб начали строить Казахстан, РФ и Китай

Жёсткие экологические требования решат инновационные энерготехнологии




Штурм криптобиржи: клиенты Beribit осадили офис в Москве, требуя вернуть деньги

Шапки женские на Wildberries — скидки от 398 руб. (на новые оттенки)

Подключение системы отопления в Московской области

Поджог на московском аэродроме. Вандалы пытались уничтожить вертолёт К-31


Пензенский проект стал лауреатом Международного профессионального конкурса НОПРИЗ на лучший проект – 2023

Медведев допустил «асимметричный, но болезненный» ответ на закон США о конфискации российских активов

Солисты балета самарского театра стали лауреатами конкурса "Арабеск"

Четверть россиян узнают информацию о путешествиях в «Телеграме» и у блогеров


Арина Соболенко призналась в том, что не любит женский теннис

Как Рыбакиной стать второй ракеткой мира: расклад от WTA

Потапова обыграла Шнайдер на старте грунтового турнира WTA 1000 в Мадриде

Теннисистка Касаткина заявила, что скучает по России, но пока не может приехать


Перед майскими праздниками регоператор МСК-НТ установил дополнительные баки ТКО

Первая ракетка мира Швентек вышла в четвертый круг турнира в Мадриде

Смотрите спектакли по произведениям А.П.Чехова в одном театре в мае

Россиян экстренно эвакуировали из одного аэропорта Москвы


Музыкальные новости

Блогера Ивлееву оштрафовали на 50 тыс рублей за дискредитацию российской армии

Младшая дочь Оксаны Самойловой и Джигана пошутила, что их сын приемный — как отреагировала звездная мама: «Чисто классика»

Певица Анастасия Стоцкая появилась на публике в откровенном наряде

Сергей Трофимов выступит с летним концертом в Зеленом Театре ВДНХ



По запросу Баку в Москве незаконно был задержан известный российский политолог Михаил Александров

Жёсткие экологические требования решат инновационные энерготехнологии

Новый транспортный хаб начали строить Казахстан, РФ и Китай

Улан-Удэнский ЛВРЗ подвел производственные итоги первого квартала 2024 года


«Регионы России – инвестиционный рай для коворкингов»: экспертное мнение Сергея Потанина, основателя сети коворкингов BLOKS

Улан-Удэнский ЛВРЗ подвел производственные итоги первого квартала 2024 года

Путин поручил рассмотреть вопрос о создании профильных агроклассов

Шойгу отстранил Тимура Иванова от должности замглавы Минобороны


Сотрудники Росгвардии задержали автомобилиста  с наркотиками в Москве

Эксперты назвали ТОП 10 моделей авто премиум и бизнес-класса

HONGQI принимает участие в выставке ММОМА «Солнечный сад» со специальным проектом «Шелковый путь»

Автомобильный музей ЗИЛ закрывается


Путин поручил сократить время пути поездов от Москвы до Черноморья до 16 часов

Мария Захарова раскритиковала высказывание Нэнси Пелоси о Путине и протестах в США

Петербургский автопром вышел из кризиса, заявил Беглов

Путин поручил сократить время движения поездов от Москвы до курортов Черноморского побережья до 16 часов





Врач Тяжельников назвал допустимую порцию шашлыка

Гинеколог объяснила, как будут оценивать репродуктивное здоровье россиян

Кожно-венерологический диспансер Подмосковья изменил логотип

Заместитель генерального директора сети клиник «Евроонко» выступил на конференции онкологов в Белгороде



Команда подмосковного главка Росгвардии заняла призовое место на чемпионате Центрального округа по стрельбе из боевого ручного стрелкового оружия

В Москве завершился Кубок России по спортивному программированию

В Московской области прошел чемпионат Центрального округа Росгвардии по стрельбе из боевого ручного стрелкового оружия

Андрей Мидловец выиграл якутский финал на первенстве России




Собянин: в Москве начался сезон фонтанов

Собянин: Москва завершает переход на новый стандарт экстренной медпомощи

Сергей Собянин: Развиваем систему здравоохранения

Собянин: С 28 апреля до 12 мая городские службы будут работать в усиленном режиме


АО «Транснефть – Прикамье» провело свыше 3 тыс. экологических исследований в I квартале 2024 года

Опыт проведения Всероссийской акции «Вода России» представлен на межведомственном заседании в Ташкенте

Жёсткие экологические требования решат инновационные энерготехнологии

Zoomlion продемонстрировала последние достижения на выставке INTERMAT


Онлайн марафон "Новинки" - Тренды светодизайна на выставке Light + Building 2024

Медведев допустил «асимметричный, но болезненный» ответ на закон США о конфискации российских активов

Медведева призналась, что набрала вес из-за стресса после Олимпиады-2018

На коллегии МинЖКХ МО обсудили законодательное регулирование в сфере ЖКХ


Из морского порта Архангельск по Севморпути вновь отправится субсидированный каботажный рейс

Торговые настольные электронные весы CAS PR-15P

Лиды для фрилансеров Golubinbot

Калининградские каратисты отличились на первенстве СЗФО в Архангельске


Барнаульцы смогут оформить в ВТБ ипотеку на жилье в Крыму

Выставка-панорама героической истории "Вехи памяти и славы" ко Дню Победы в Великой Отечественной войне

Литературно-поэтический час «Ушла на фронт ещё девчонкой...»

Возможность открытия в мае прокомментировали в Воронежском аэропорту


Онлайн марафон "Новинки" - Тренды светодизайна на выставке Light + Building 2024

Офицер Росгвардии рассказала о своем хобби, которое превратилось в образ жизни

Первая ракетка мира Швентек вышла в четвертый круг турнира в Мадриде

Стало известно, за сколько гаишник отпустил фигуранта дела об убийстве байкера












Спорт в России и мире

Новости спорта


Новости тенниса
WTA

Свёнтек разгромила Кырстю и вышла в 1/8 финала турнира WTA-1000 в Мадриде






В центре Москвы поймали змею необычного окраса

Данил Барановский и внучка Софии Ротару

15 тысяч квадратов. В Некрасовке строят новую детско-взрослую поликлинику

Вильфанд рассказал, что в городе за час выпало около 30% месячной нормы осадков